फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेल टिकटों की कालाबाजारी करते जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरपीएफ ने तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी के मामले में जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 39,407 रुपये के रेल टिकट, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है। रेलवे अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इन दिनों ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। आरपीएफ बरेली सिटी पोस्ट को सूचना मिल रही थी कि थाना व कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया में संचालित जनसेवा केंद्र से तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। आरपीएफ मुख्यालय ने आरपीएफ सिटी पोस्ट को संदिग्ध यूजर आईडी और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए।
इसके आधार पर सोमवार को शीशगढ़ के मोहल्ला तकिया में जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया। यहां से जनसेवा केंद्र संचालक मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। मुस्तफा आईआरसीटीसी का एजेंट भी है, लेकिन वह निजी यूजर आईडी से तत्काल रेल टिकट बुक कर कालाबाजारी कर रहा था। उसके पास से 4,057 रुपये के आरक्षित यात्रा के रेल टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा 35,350 रुपये के 25 अन्य ई-टिकट बरामद हुए। इन टिकटों पर यात्रा की जा चुकी थी। वह रेल टिकटों के लिए वह छह यूजर आईडी का इस्तेमाल कर रहा था। मामले में जांच एसआई दीपक डागर को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें