फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि, जाना जिले का हाल

Tue, 20 Feb 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संभल में श्री कल्किधाम का शिलान्यास कर लखनऊ जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर किया। यही नहीं यहां मौजूद सांसदों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जिले का हालचाल भी जाना।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर करीब 12.50 बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचे। करीब पांच मिनट में चेंजओवर के बाद 12.55 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना हो गए। एडीजी बरेली जोन पीसी मीना भी साथ रहे। स्वागत के लिए मौके पर 14 जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सभी से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम पूछा। जनप्रतिनिधियों में सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा, डॉ.डीसी वर्मा, डॉ.एमपी आर्य, प्रो.श्याम बिहारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना मौजूद रहे। इसके अलावा कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ.राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी सुशील घुले, सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सुबह नाश्ता कर संभल रवाना हुए थे मुख्यमंत्री
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात सर्किट हाउस में रुके थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था, योजना और विकास कार्यों पर जानकारी ली थी। बताते हैं कि सुबह मुख्यमंत्री ने नाश्ता किया और फिर 8.50 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। इसके बाद 8.55 बजे हेलीकॉप्टर से संभल कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें