डीएम प्रशासन ने रोस्टर के आधार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
बरेली। लॉकडाउन की वजह से डीएम कार्यालय में बंद चल रही जनसुनवाई अब फिर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए एडीएम प्रशासन ने रोस्टर के आधार पर अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जनसुनवाई न होने से भूमि संबंधी मामले, कब्जा, उत्पीड़न सहित दूसरे मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। चूंकि एक जून से सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया है। इस वजह से फरियादियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है लेकिन जनसुनवाई न होने से पब्लिक को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लॉकडाउन के बाद से अन्य सरकारी दफ्तरों के साथ डीएम कार्यालय भी बंद चल रहा है। इस वजह से जनसमस्याओं से संबंधित तमाम मामलों की सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। अब सभी कार्यालयों के खुलने के साथ ही डीएम दफ्तर में भी सुनवाई शुरू होगी। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने इसके लिए अधिकारियों का रोस्टर तय करने के साथ जनसुनवाई के लिए उनकी सुबह डीएम कार्यालय में सुबह 9.30 बजे से ड्यूटी भी लगा दी गई है।