फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुड़िया रोड को कब्जामुक्त कराने के लिए धरना दिया

विज्ञापन
बहेड़ी। मुड़िया नबी बख्श रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर धरना करते किसान।
विज्ञापन
बहेड़ी। मुड़िया नबी बख्श मार्ग को केसर चीनी मिल के अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। एक बैंक्वेट हॉल में संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश गंगवार ने कहा कि केसर चीनी मिल ने सरकारी अस्पताल के पास एक बोर्ड और बैरियर लगाकर इस आम रास्ते को अपना रास्ता बता दिया है, जब भी इस मार्ग का निर्माण होता है तो चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारी इसको रुकवा देते हैं, जबकि इसी मार्ग पर सरकारी अस्पताल व कई स्कूल भी है। क्षेत्र के लोगों को घूम कर सरकारी अस्पताल तक पहुंचना होता है। इससे तमाम तरीके की परेशानी होती है।
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक सुधीर चंद्र गुप्ता, गन्ना समिति के निवर्तमान अध्यक्ष केंद्रपाल सिंह गंगवार ने कहा है कि अब वे इस मुद्दे को जिलाधिकारी, कमिश्नर के समक्ष उठाएंगे। समाधान न होने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के दरबार में इस मुद्दे को उठाएंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में सरदार भगत सिंह, कुलबीर सिंह राठी, यासीन मलिक, मास्टर फतेहचंद, धर्मवीर सिंह, रीत राम गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें