फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुकदमा दर्ज होने के विरोध में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Aug 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा नेता अवनीश तिवारी ने कहा भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा पर राजनीतिक दबाव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। अमित शर्मा ने ढाबा संचालक पर सावन माह में मांस बिक्री करने का आरोप लगाया था। इसी रंजिश में उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। तहसील कार्यालय से प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। यहां पर रजनीश तिवारी, अरविंद शर्मा, मिंटू शर्मा, दिलीप शर्मा, गुड्डू फौजी, शिवम चौहान, दादा ठाकुर, राजू मित्तल, शिवम चौहान, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
मेडिकल रिपोर्ट में हुई थी अल्कोहल की पुष्टि
तीन दिन पहले ढाबा संचालक ने अमित शर्मा के खिलाफ हर महीने 50 हजार की रंगदारी मांगने के साथ ही ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ करने और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये चुराने का आरोप लगाया था। वहीं, अमित शर्मा का कहना था कि सिरौली जाते समय जब वह ढाबे पर रुके तो संचालक ने उनसे अभद्रता की। जेब में रखे रुपये छीन लिए। पुलिस ने भमोरा सीएचसी में जब अमित शर्मा की मेडिकल जांच कराई तो अल्कोहल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अमित शर्मा ने डॉक्टर पर झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाकर सीएचसी के बाहर धरना भी दिया था। एसडीएम के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें