तहसीलदार को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। संवाद
जलालाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार व आगजनी की घटनाओं को तत्काल रोके जाने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पैगाम हैदर को सौंपा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह, जिलाध्यक्ष अहिप हरिओम कौशल, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सुमित गुप्ता, तहसील महामंत्री भूपेंद्र सिंह परमार, कमलेश यादव, अनमोल गुप्ता, धर्मेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए भारत सरकार : अनुज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। कानून व्यवस्था सर्वथा निष्प्रभावी हो चुकी है। हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न हो रहा है। अनुज सिंह बृहस्पतिवार को सिटी पार्क में मीडियाकर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। भारत सरकार से यह आग्रह है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए।
बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा की मांग
खुटार। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी खुटार को सौंपा। ज्ञापन देने के समय अभिषेक शुक्ला, रोहित बाल्मिकि, कमल दीक्षित, राजू गुप्ता, अमित पाल, विशाल दीक्षित, अमित कुशवाहा, हंसराम राठौर, शिवम रस्तोगी, निर्भय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
तहसीलदार को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। संवाद