फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के विलय के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैंकों के विलय के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध जारी है। बैंककर्मियों ने एक बार फिर कहा कि विलय के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन बंद होने वाला नहीं है। इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा के सामने बैंक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सरकार के इस फैसले का विरोध किया। इस मौके पर यूपीबीईयू के जिला मंत्री दिनेश सक्सेना ने कहा कि बैंकों का विलय न कर्मचारियों के हित में है और न ही जनता के। इससे देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। प्रांतीय सहायक महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से बैंकों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अरविंद रस्तोगी, पीपी सिंह, वासुदेव, अरुण कुमार, रंजन मोहले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें