फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के कोरोना मरीज के इलाज करने के निर्देश पर सीएमएस का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं का युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे भी बिथरी चैनपुर ब्लॉक स्थित कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते डॉक्टरों में संक्रमण के खतरे की आशंका है। मंगलवार को उन्होंने सीएमएस डॉ टीएस आर्या का घेराव किया और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। डॉक्टरों का आरोप है कि कोरोना का एक और मरीज भर्ती होने के चलते संक्रमण फैल सकता है। बदायूं जिले में भी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है इसलिए मरीज को वहीं पर ही शिफ्ट किया जाना चाहिए। बरेली के जिला अस्पताल के डॉक्टरों भगवान नहीं है। अगर बदायूं के डॉक्टरों को संक्रमण की आशंका है तो क्या बरेली जिला अस्पताल के डॉक्टरों को खतरा नहीं हो सकता। इस मामले पर सीएमएस ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से बात कर उनको राहत मुहैया कराने की बात कही। डॉक्टरों का आरोप था कि स्टाफ को दिया जाने वाला खाना भी बेहद घटिया किस्म का है जबकि दावे किए जा रहे हैं कि बहुत ही उम्दा को किस्म का खाना दिया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा किट की उपलब्धता भी बेहद कम होने पर उन्होंने चिंता जताई और सीएमएस से किट मुहैया कराने को कहा। सीएमएस ने मामले पर सीएमओ को पत्र लिखकर जरूरी किट दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें