फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैठक में तीन करोड़ 15 लाख के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में तीन करोड़ 15 लाख रुपयों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि ने बताया कि क्षेत्र पंचायत विकास योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। नाली, खड़ंजा, सीसी रोड़, पुलिया, वाटर कूलर आदि विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ 15 लाख के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख आरती यादव ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास के लिए अछूता नहीं रहेगा। संचालन नितिन राठी ने किया। इस मौके पर बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव, सरनाम सिंह समेत अन्य लोग रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें