बरेली। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले से गढ़ैया के इमामबाड़ा वसी हैदर में अंजुमन ऑल इंडिया गुलदस्ता-ए-हैदरी की ओर से ऑल इंडिया महफिले मकासिदा सजाई गई। इसमें उलमा की तकरीर के साथ ही शायरों ने कलाम भी पेश किए। मौलाना शब्बीर वारसी कलकत्तावी ने तकरीर करते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने हमेशा अमन व आपसी भाईचारे का संदेश दिया। हमें उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। निजामत आजिम जैदी सेंथली ने की। चंदन सानियाल फैजाबाद, फखरी मेरठी, अदील जाफरी बरेलवी, इरम बनारसी, अजादार अजमी लखनऊ, रौशन बनारसी आदि ने देर रात तक महफिल को अपने कलाम से ताजा रखा। मौलाना शम्सुल हसन खां ने दुआ के साथ महफिल का समापन किया। मौलाना मोबीन हसन सेंथली, मौलाना समर हैदर आब्दी, जाकिरे अहलेबैत हाजी अलमदार हुसैन रिजवी, सफदर अली काजमी, हसन मियां आदि मौजूद रहे।