बरेली। उद्यान विभाग के 50 साल पूरे होने पर शासन स्तर ने इसे गोल्डन जुबली के तहत मनाने के निर्देश दिए हैं। उद्यान विभाग के बरेली उप निदेशक एसके गुप्ता ने कहा कि 14 जून को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बरेली व मुरादाबाद मंडल का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहेंगे। कार्यक्रम में एपीडा, सीआईएसएच व केवीके के वैज्ञानिकों के द्वारा औद्यानिक फसलों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संवाद