बरेली। इनरव्हील क्लब बरेली वेस्ट का 31वां अधिष्ठापन समारोह सोमवार को रोटरी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंकी बंसल और वायस चेयरमैन प्रतिभा मेहरोत्रा ने की। इस अवसर पर प्रेसीडेंट शमा गुप्ता को आगामी वर्ष का कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में आठ बच्चों को पूरे वर्ष की फीस और थैलेसीमिया के दो मरीजों को वर्ष भर की दवा के लिय धनराशी प्रदान की गई। इस अवसर पर नारी निकेतन में पिंकी बंसल द्वारा महिलाओं को निशुल्क दवा बांटी गई। एसआरएमएस के डॉक्टरों ने निशुल्क परीक्षण किया। कार्यक्रम में 111 क्लबाें से आए पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर प्रेरणा वर्मा, सना रूबी, हिना, माधवी, मीना शर्मा, शालिनी तिवारी, सुनीता यादव व अन्य मौजूद रहे।