फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार न मिलने से प्रसूता की जान गई

Fri, 26 Feb 2016 02:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के गांव चंदूपुरा के विद्याराम की पत्नी ममता को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई तभी पति ने महिला को पीएचसी न ले जाकर घर पर ही प्रसव का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया लेकिन प्रसूता की हालत खराब होने लगी। कुछ समय बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। गरीब विद्याराम कोई सुविधा नहीं जुटा सका। उसने 108 एंबुलेंस को सूचना की पर जब तक एंबुलेंस गांव पहुंची। तब तक प्रसूता की मौत हो चुकी थी। इससे पूर्व में भी ममता ने आपरेशन से एक बेटे को जन्म दिया था। इससे विद्याराम की आर्थिक हालत कमजोर हो गई। इसी कारण विद्याराम समय से पत्नी का इलाज न करा सका। विद्याराम के चार बेटे है। अभी जन्मी दोनों बेटियां जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें