फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। इसमें बैंड-बाजों के साथ सबसे आगे घोड़े पर सवार शहर के कोतवाल चल रहे थे। उनके पीछे भारत माता की झांकी, राधा कृष्ण, माता दुर्गा, राम दरबार हनुमान जी, मां सरस्वती, शंकर-पार्वती एवं सुदामा जी की मनमोहक झांकियां थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यह शोभायात्रा मोहल्ला साहूकारा, बक्सरिया, स्टेशन रोड आदि स्थलों से होते हुए अपने गंतव्य स्थल अग्रवाल सभा भवन पर पहुंचा। इस शोभायात्रा में सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र महाराजा अग्रसेन जी की पीतल की प्रतिमा रही, जिसका पूजन दीपू अग्रवाल ने कराया। इस मौके पर समिति आयोजकों में प्रतुल अग्रवाल अध्यक्ष, विकास अग्रवाल चंदा महामंत्री, प्रतीक सिंगल कोषाध्यक्ष, दीपू अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक, अतीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मोहित अग्रवाल जनरेटर, अनुज सिंगल मेडिकल, नितिन अग्रवाल लोहा, तुषार अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सुधीर, सर्वेश, अवधेश, सुबोध, सौरभ, लाले, आलोक, हार्दिक, सतीश और अग्रवाल समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें