फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भगवान गोवर्धन की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर शनिवार को मथुरापुर गांव में भगवान गोवर्धन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार व सांसद छत्रपाल गंगवार ने गांव के दुर्गा माता मंदिर से पूजा के बाद तिलक लगाकर सुबह दस बजे शोभायात्रा को रवाना किया जो दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर गांव में भ्रमण करते हुए शराफत की चक्की के पास पहुंची। शाम करीब पांच बजे फिर दुर्गा माता मंदिर पर विसर्जन हुआ। सुरक्षा के लिहाज से प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान धर्मवीर साहू, जसवीर साहू, ललित साहू, किशोर मौर्य, सचिन साहू, अभिषेक, नरेश, कपिल, ओम प्रकाश, रवि कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें