फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रो. नंदिनी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोसाइटी फॉर एकेडमिक फैसिलिटेशन एंड एक्सटेंशन (सेफ) की ओर से ऑनलाइन अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें इग्नू में अंग्रेजी विषय की प्रो. नंदिनी साहू को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करना रहा। प्रो. एके सिंह ने शिक्षा के विकास और शोध की महत्ता पर चर्चा की। प्रशस्ति वाचन डॉ. नीतू शर्मा ने दिया। आउटस्टैंडिंग ऑथर अवॉर्ड से रवींद्र गरिमेला व प्रो. सुखबीर सिंह को नवाजा गया। एजूकेशनल लीडरशिप अवॉर्ड प्रो. राकेश कुमार आजाद को प्रदान किया गया। इनोवेटिव रिसर्चर अवॉर्ड प्रो. सुनील कुमार को दिया गया। शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. कल्पना राजपूत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. रमेश चंद्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें