फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल वाहन के तौर पर प्रयुक्त निजी कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने में प्रयोग की जा रही निजी कार को सीज कर दिया गया। पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति ने बताया कि अनधिकृत, माल वाहन में सवारी ढोने वाले और कर बकाया वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एक कार को रोका गया। पता चला कि निजी कार को स्कूल वाहन के तौर पर प्रयोग किया जा रहा था। कई अन्य मानक भी पूरे नहीं मिले। इसे सीज कर दिया गया। इसके अलावा माल वाहन को व्यक्तियों के परिवहन में प्रयुक्त करने पर एक वाहन को सीज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें