फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी एंबुलेंस ने जताई असमर्थता, सरकारी से पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निजी एंबुलेंस ने असमर्थता जताई तो सरकारी एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से सांस के गंभीर मरीज को समय पर इलाज मिला और जान का जोखिम टला।
विज्ञापन

फरीदपुर के बकैनिया निवासी 45 वर्षीय शिव सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन ने गंभीर हालत में सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया था। बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहले परिजन ने निजी एंबुलेंस से संपर्क किया। मरीज की हालत देख निजी एंबुंलेंस कर्मियों ने असमर्थता जता दी। तब 108 पर कॉल कर सरकारी एंबुलेंस को बुलाया। ईएमटी गौरव और पायलट विकेश मरीज को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। रास्ते में मरीज की स्थिति बिगड़ने पर वाइटल्स जांचे और 15 लीटर प्रति मिनट के उच्च प्रवाह पर ऑक्सीजन सपोर्ट शुरू किया। तब हालत स्थिर हुई। सुरक्षित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें