आंवला। प्रधान पति ने पांच लाख की रंगदारी मांगने, जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने व गिरोह बनाकर ग्राम प्रधानों को डरा धमकाकर विकास कार्यों की झूठी जांच कराने आदि का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विजय नगला गांव के प्रधान पति राकेश का आरोप है कि गुरगांवा गांव निवासी तरुण ने उनके गांव में कराए गए विकास कार्यों की जनसूचना मांगने और झूठी शिकायत कराने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी। आरोपी से भयभीत होकर उन्होंने 50 हजार दे भी दिए। आरोपी ने उनको रोडवेज बस स्टैंड पर अगस्त महीने में बुलाया और अपने साथियों के साथ उनकी पत्नी को जाति सूचक शब्द कहते हुए तमंचे के बल पर पर बाकी की रकम मांगी। शोर मचाने पर आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां से भाग खड़ा हुआ। बता दे कि आरोपी पर दो दिन पहले मनौना ग्राम प्रधान पति ने भी रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद