फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानमंत्री ने कार्बन सर्कल प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया

विज्ञापन
बहेड़ी। कार्बन सर्कल प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
- 7.5 एकड़ में लगभग 55 करोड़ की लागत से तैयार, रोजाना 10 टन होगी उत्पादन की क्षमता
विज्ञापन

- रोजाना 10 टन सीबीजी उत्पादन करने की है क्षमता, किसानों को निशुल्क मिल सकेगा
बहेड़ी। गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहेड़ी के रिछा रोड के पास शाहपुरडांडी गांव में तैयार कार्बन सर्कल प्लांट का वर्चुअल उद्धाटन किया। पीएम ने इसकी उपयोगिता के बारे में बताया और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैविक कृषि के कल्पना को आगे बढ़ाते हुए कार्बन सर्कल प्लांट अगले एक महीने के लिए किसानों के लिए तरल जैविक खाद तैयार कर निशुल्क उपलब्ध कराएगी।
कार्बल सर्कल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर मुकुंद पांडेय ने बताया कि बहेड़ी में लगभग 55 करोड़ रुपये से यह प्लांट साढ़े सात एकड़ जमीन पर बनकर तैयार हुआ है। अगस्त 2024 में प्लांट का काम पूरा हो गया। फिलहाल, इसमें प्रतिदिन पांच टन गैस का उत्पादन किया जा रहा है, जिसे जल्द ही बढ़ाकर 10 टन सीबीजी (बायो सीएनजी) प्रतिदिन कर दिया जाएगा। यहां उच्च गुणवत्ता वाले ऑर्गेनिक खाद भी तैयार किए जा सकेंगे। यह खाद ठोस एवं तरल दोनों ही रूप में होंगी। इस मौके पर प्लांट में पौधरोपण कार्यक्रम भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक अताउर रहमान, सर्वेश्वर शुक्ल संयुक्त आयुक्त उद्योग, विकास यादव उपायुक्त उद्योग, बी रंगनाथन उपाध्यक्ष केसर शुगर मिल, पी. आनंद विक्टर डीजीएम, चमन प्रकाश अधिशासी अभियंता, शोभित कुमार नायब तहसीलदार, शरद प्रताप सिंह सांसद प्रतिनिधि,फैयाज हुसैन प्रधान ग्राम मकसूदनपुर आदि रहे। संवाद

बहेड़ी। कार्बन सर्कल प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें