केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को उनके जन्मदिन पर मिठाई खिलातीं फरहत नकबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य संतोष गंगवार को रविवार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर हालचाल पूछा। संतोष गंगवार इससे गदगद दिखाई दिए। केंद्रीय मंत्री के स्टाफ के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे उनके मोबाइल फोन पर प्रधानमंत्री आवास से कॉल आई और सहायक की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री बात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने संतोष गंगवार को बधाई के साथ दीर्घायु होने की शुभकामना दी। मेयर उमेश गौतम, मेरा हक फाउंडेशन की प्रमुख फरहत नकवी समेत कई और लोगों ने भी केंद्रीय मंत्री के कैंप कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी। संवाद