बरेली। कैंट इलाके में शातिर युवक ने हिंदू बनकर युवती से प्रेम विवाह कर लिया। युवती पर दोस्तों संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस से शिकायत करने पर युवती को पीटा और तलाक दे दिया। अब उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। कैंट इलाके की महिला ने इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि सुभान नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताकर उनकी बेटी से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद बेटी पर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाकर रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पुलिस से शिकायत की तो उसने बेटी को तलाक दे दिया। अब दोबारा सुभान उन पर बेटी को उसके साथ भेजने का दबाव डाल रहा है। बेटी को नहीं भेजने पर उनके बेटों की हत्या करने की धमकी दे रहा है। सुभान ने उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कर दिए। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।