फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबों से करें सिविल सर्विसेज की तैयारी: आईजी

विज्ञापन
बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग में स्टूडेंट्स के साथ मौजूद आईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों से सफल कॅरियर के लिए आईजी राजेश पांडेय ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बॉटनी से एमएससी करने के बाद शोध की दिशा में आगे न बढ़ पाने और मिशन अंटार्कटिका जाने वाली टीम में शामिल न हो पाने की वजह भी बताईं। कहा, प्रशासनिक सेवा के लिए बॉटनी विषय जरूरी है। सिविल सर्विसेज के लिए कॉन्वेंट की पढ़ाई और फर्राटेदार अंग्रेजी की जरूरत सिर्फ भ्रम है। नियमित एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई का सुझाव दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, बॉटनी के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक खरे, प्रो. डीके सक्सेना, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, प्रो. वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें