फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: 'मेहमानों' के लिए सजाया जा रहा दुधवा पार्क, 13 से 22 फरवरी के बीच कर सकते हैं जंगल सफारी

Sat, 11 Feb 2023 06:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के 13 से 22 फरवरी के बीच दुधवा पार्क आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर दुधवा पार्क में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
दुधवा पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में हो रहे इन्वेस्टर्स समिट और इसके बाद होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इन आयोजनों में शामिल होने वाले देसी-विदेशी मेहमानों के दुधवा पार्क आने की संभावना है। इसके चलते दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थलों को सजाया-संवारा जा रहा है।

विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के 13 से 22 फरवरी के बीच दुधवा पार्क आने की संभावना जताई जा रही है। इन मेहमानों के आगमन के बारे में डीएम दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन को सूचित करेंगे। उसी के अनुसार दुधवा में ठहराने और भ्रमण कराने की व्यवस्था की जाएगी। 

मेहमानों की भी करना होगा नियमों का पालन 

इस बाबत दुधवा के अधिकारी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मेहमानों का स्वागत करेंगे। इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। इन सैलानियों को गेस्ट हाउस और थारू हटों में ठहराया जाएगा। जंगल सफारी के लिए उनकी इच्छानुसार हाथी या जिप्सी उपलब्ध कराई जाएगी। इन खास मेहमानों को भी दुधवा के नियमों का पालन करना होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी का कहना है कि डीएम से वार्ता होने के बाद 13 से 22 फरवरी के बीच दुधवा में सामान्य सैलानियों की बुकिंग रोकी जा सकती है। जो बुकिंग पहले से है, उन्हें भी सैलानियों की सुविधा के अनुसार आगे शिफ्ट किया जा सकता है या रद्द किया जा सकता है।

सजाए-संवारे जा रहे गेस्ट हाउस और थारू हट

दुधवा पार्क उपनिदेशक ने बताया दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा, किशनपुर सेंक्चुरी, बनकटी, सठियाना के अलावा कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार में विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त पर्यटक आवास हैं। इनकी साफ-सफाई और साज-सज्जा की जा रही है। इसके लिए गाइडों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशिष्ट आयोजन में आने वाले विशिष्ट मेहमानों के स्वागत में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। कैंटीन में भी देशी-विदेशी दोनों तरह के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बी. प्रभाकर ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट और जी 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के दुधवा टाइगर रिजर्व में आने की संभावना है। उनके स्वागत के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेहमानों के ठहरने और जंगल भ्रमण कराने का सुविधायुक्त इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें