बरेली की प्रेमनगर पुलिस और एसटीएफ ने स्मैक बनाने के 100 लीटर केमिकल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में प्रेमनगर के शास्त्रीगनगर निवासी सर्वेश और मेरठ निवासी इंद्रजीत, सचिन व संजय कुमार हैं। आरोपी ये केमिकल हरियाणा से नेपाल लेकर जा रहे थे। तभी टीम ने उन्हें दबोच लिया।