फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमवती हत्याकांड : आरोपियों के परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, एसएसपी से मिले

Thu, 06 Jul 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर में प्रेमवती हत्याकांड में आरोपी बनाए गए उनके परिजनों ने एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

30 जून को प्रेमवती (55) का शव ग्राम प्रधान चरन सिंह के गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों के मुताबिक महिला 29 जून को शाम पांच बजे जानवरों को चारा लेने गई थी, लेकिन लौटी नहीं। मृतका के पुत्र रामनरेश ने भट्ठा स्वामी जलील अहमद अलीम और जगदीश व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर तीन दिन तक पूछताछ की थी, लेकिन हत्या का राज नहीं खुल सका। बुधवार को आरोपियों के परिजन शमीम अहमद, आबिद अहमद और जाहिद अहमद एसएसपी से मिले। उन्हें बताया कि उनके परिजनों को साजिश के तहत फंसाया गया है। इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं विवेचक थानाध्यक्ष शाही बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हर बिंदू पर जांच कर साक्ष्य एकत्र जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें