फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्भवती विवाहिता की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 09 Jun 2023 06:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मायका पक्ष ने बताया कि विवाहिता दुर्गा गर्भवती थी। दो दिन पहले भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। पति ने मारपीट की थी। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
मृतका के मायके की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के भदपुरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव जौंरा भूड़ के रहने वाले नरवीर ने बताया कि उन्होंने बहन दुर्गा का विवाह छह महीने पहले भदपुरा के रहने वाले कुंवरपाल के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराली बहन पर मायके से मोटरसाइकिल और नकदी लाने का दबाव बनाते थे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाता। इसकी शिकायत भी उसने कई बार की थी।

विवाहिता के पति ने दी थी सूचना 

बृहस्पतिवार देर रात बहनोई कुंवरपाल ने फोन कर दुर्गा की मौत की सूचना दी। उन्होंने बताया कि देर रात दुर्गा के पेट में तेज दर्द उठा था। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर वह लोग भदपुरा पहुंचे। बहन के शरीर पर चोट के निशान मिलने जब पूछताछ की गई तो ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ फरीदपुर गौरव सिंह के साथ एसडीएम पारूल तरार भी गांव पहुंच गईं।

बरेली में कपड़ा व्यापारी की हत्या: घर में मिला खून से लथपथ शव, करीबी दोस्त पर शक, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले पति से हुआ था झगड़ा 

नरवीर ने बताया कि दुर्गा गर्भवती थी। दो दिन पहले भी उसका पति से झगड़ा हुआ था। मारपीट के दौरान पेट में चोट लगने से उसे पिछले दो दिनों से दर्द बना हुआ था। बृहस्पतिवार को भी ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति कुंअरपाल, ससुर छत्रपाल, सास और देवर प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें