फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पराली के प्रीबायोटिक से सुधरी चूहों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर के पशु पोषण विभाग ने शोध के दौरान पुआल में मिले प्रीबायोटिक से चूहों की सेहत सुधारने का सफल परीक्षण किया है। अब बड़े पशुओं पर इसके परीक्षण की तैयारी है। वैज्ञानिकों ने इसे आंत की बीमारी में कारगर बताया है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रीबायोटिक प्राकृतिक स्रोत और खाद्य पदार्थ में मिले बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों में बेहतर बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाकर भोजन को पचाने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसलिए पशु द्वारा पराली के सेवन से होने वाले फायदे पर पशु पोषण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एलसी चौधरी के निर्देशन में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजू काला ने शोध शुरू किया था। टीम में डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. वैभव खड़डे और डॉ. नारायण राठौर बतौर सदस्य शामिल रहे।
प्राप्त प्रीबायोटिक का परीक्षण चूहों पर किया गया। प्रीबायोटिक की सिंगल और डबल डोज देने से उनका वजन अन्य चूहों के मुकाबले 12 फीसदी तेजी से बढ़ा। आंतों की अवशोषण क्षमता, लैक्टोज, ग्लूकोज की मात्रा बढ़ी। कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें