फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयाग पैसेंजर में लगे झटके, मुसाफिरों में हड़कंप

Sun, 21 Aug 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हुलासनगर रेलवे क्रासिंग पर चकरेल मेन लाइन से सट जाने की वजह से डाउन प्रयाग पैसेंजर में बैठे मुसाफिरों को तेज झटके लगे। चालक दल ने किसी तरह गति नियंत्रित कर ट्रेन को निकाल लिया। इससे ट्रेन में सवार मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली-लखनऊ के बीच संचालित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को काशन लगाकर निकाला गया। प्राथमिक तौर पर गेटमैन की लापरवाही सामने आ रही है। बरेली से प्रयाग जाने वाली 54378 डाउन पैसेंजर ट्रेन लखनऊ की ओर जाने को बिलपुर रेलवे स्टेशन से सुबह नौ बजे छूटी। ट्रेन छूटने के पांच मिनट बाद ड्राइवर ने वॉकीटॉकी से बिलपुर एसएस हरजीराम मीना को बताया कि हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग संख्या 343 सी पर ट्रेन को तगडे़ झटके लगे हैं। हालांकि वह किसी तरह से ट्रेन को निकाल ले गया। हालांकि गेट से गुजरने वाली रेल पटरियों में कोई गड़बड़ जरूर है, इसे चेक करा लें। ड्राइवर की सूचना पर मुरादाबाद नियंत्रण कक्ष ने इस ट्रेन के पीछे आ रही 22454 (मेरठ-लखनऊ) राजरानी सुपरफास्ट को बिलपुर में ही रोक दिया। कंट्रोल के आदेश पर आधे घंटे के बाद तीस किमी की रफ्तार के काशन के साथ पीडब्लूआई को लेकर राजरानी एक्सप्रेस का ड्राइवर क्रासिंग पर पहुंचा। यहां चकरेल अपनी जगह से हटकर मेन लाइन से सट गई थी। इसी के चलते वहां से गुजरने वाली प्रयाग पैसेंजर को झटके लगे थे। इससे प्रभावित होने वाली कई मालगाड़ियों के अलावा सीतापुर पैसेंजर, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस आदि महत्वपूर्ण गाड़ियां थीं। एसएस बिलपुर ने बताया कि वर्तमान में पचास किमी की रफ्तार के काशन से ट्रेनें गुजारी जा रही हैं। वहीं, पीडब्लूआई धर्मनाथ ने बताया कि चकरेल को बदलकर नई लाइन लगाई जा रही है। चकरेल की सफाई तथा उसके गेज नापने में गेटमैन की लापरवाही सामने आई है, उसके खिलाफ  विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें