फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत चुनाव सूची में प्रधान के पति का नाम हटाया, दिखाया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। पंचायत चुनाव सूची में प्रधान के पति नरेंद्रपाल का नाम काटकर उन्हें मृत दिखा दिया गया है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से मामले की शिकायत की है। आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सिरोही के प्रधान विनीता देवी के पति नरेंद्र पाल का कहना है कि गत पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या 1 क्रम संख्या 29 पर उनका नाम दर्ज था। नई आई पंचायत सूची में नरेंद्र पाल सिंह का नाम गायब था और मृतक सूची में नाम दर्ज कर दिया गया। नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को शिकायत करने का आखिरी दिन था। 29 दिसंबर को जब उन्होंने सूची देखी तो जानकारी हुई। साथ ही उनकी भाभी मुन्नी देवी पत्नी जयपाल सिंह का भी नाम गायब मिला, जबकि वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि त्रुटिवश नाम कट गया होगा। जांच के बाद नाम जोड़वा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें