- पीड़ित की मां ने एसएसपी से लगाई गुहार तो दर्ज हुआ मुकदमा
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर में ग्राम प्रधान और उसके भतीजों ने गुर्गों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर उसकी पिटाई कर दी। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी भगवानश्री के मुताबिक उनके पति रामविलास की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसके बेटे अजयपाल के खिलाफ इज्जतनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पटेल, उसके भतीजे राहुल पटेल, आशीष पटेल, गुर्गे मुकेश यादव, मनोज, सुनील यादव, अमित यादव, पान सिंह, अमन, मनोज व पांच अज्ञात लोग घर में घुस आए। वे अजयपाल को घर से अपहरण कर ले गए।
नदी के पास ले जाकर जान से मारने की नीयत से अजयपाल की पिटाई की। धारदार हथियार से हमला कर दिया। अजयपाल के सिर पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुकेश यादव और जगपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अमर उजाला ब्यूरो