बरेली। सूचना कानून में संशोधन को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए बृहस्पतिवार को बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन और जागर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा गया। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने संसद से पास संशोधन को गलत ठहराते हुए उसे वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में डॉ. प्रदीप कुमार, संजीव मेहरोत्रा, राजेश जौहरी, अमित चौधरी, रूप किशोर, अरविंद, शिवम जायसवाल, मो. खालिद जीलानी आदि मौजूद रहे।