बरेली। आरडीएसएस योजना के तहत शुक्रवार को सिविल लाइंस प्रथम विद्युत उपकेंद्र से सिविल लाइंस तृतीय को जोड़ा जाएगा। इसके चलते दोपहर 12 से 1:30 बजे तक दोनों उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। 33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड, बेसू-1, पीएसी, सर्किट हाउस, हेलन रोड, हेड पोस्ट ऑफिस, बेसू-2, आवास विकास, सेटेलाइट, ओल्ड सिटी, अमर उजाला, श्यामगंज चौकी और सिंधु नगर फीडर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।