फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हवा के बीच लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, कई इलाकों में सात घंटे तक कटौती

Fri, 19 Apr 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज हवा के बीच बृहस्पतिवार को शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। लोकल फॉल्ट और लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में एक लाख लोगों को छह घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में देर शाम तक आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु नहीं हो सकी। कुछ इलाकों में मरम्मत के कारण भी कटौती की गई।
विज्ञापन

हवा के झोंकों के कारण हरुनगला उपकेंद्र की 33 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पवन बिहार, डोहरा मोड़, पीलीभीत बाइपास, जगतपुर, हरुनगला इलाकों में सुबह आठ बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। सुभाषनगर उपकेंद्र से मरम्मत के कारण अलग-अलग इलाकों में चार घंटे तक कटौती की गई। महानगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों को भी कटौती का सामना करना पड़ा। सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर में भी पांच चांटे तक कटौती की गई।
अधिशासी अभियंता चतुर्थ खंड गौरव शुक्ला ने बताया कि तेज हवा से लाइनों को नुकसान पहुंचने के कारण कुछ इलाकों में एहतियातान आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके अलावा 33 केवी की लाइन को भी हवा के कारण नुकसान पहुंचने से समस्या रही। हवा कम होने के बाद सभी इलाकों में आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। अधिशासी अभियंता प्रथम खंड अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कुतुबखाना उपकेंद्र के 11 केवी फीडर पर पेड़ों की छंटाई होगी। इस दौरान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें