फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सनसिटी उपकेंद्र से छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सनसिटी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को पांच घंटे कटौती का सामना करना पड़ा। इसके बाद आपूर्ति चालू की गई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इससे आठ हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

सनसिटी उपकेंद्र का वीर सावरकर नगर फीडर कई दिन से ओवरलोडिंग का शिकार था। इससे यहां उपभोक्ताओं को कटौती और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को परवाना नगर फीडर के उपभोक्ताओं को दो अलग-अलग फीडरों पर विभाजित करने का काम किया गया। इसके अलावा आकांक्षा एन्क्लेव और आकांक्षा होम्स को महानगर उपकेंद्र से जोड़ा। इससे महानगर उपकेंद्र के परवाना नगर फीडर पर भी पांच घंटे आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक घोषित कटौती की गई, लेकिन यहां चार बजे के बाद आपूर्ति चालू की जा सकी। इसके बाद भी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। लो वोल्टेज ने भी उपभोक्ताओं को परेशान किया।
इधर, हरुनगला उपकेंद्र के डोहरा मोड़ इलाके में दिनभर ट्रिपिंग होती रही। रामगंगा नगर में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। यहां बृहस्पतिवार को भी यह समस्या थी। शिकायतों के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। कृष्णा कॉलोनी और पवन विहार के उपभोक्ताओं ने भी ट्रिपिंग का सामना किया। सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। जगतपुर चौकी के पास अंडरग्राउंड लाइन फॉल्ट होने के कारण बजरिया इनायतगंज, एजाजनगर के उपभोक्ताओं ने कटौती का सामना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें