फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी लाइन पर फरीदपुर से अंधरपुरा के बीच केबिल बॉक्स में आग लगने से विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह 11 बजे से बंद हो गई। इसके कारण कस्बे से लेकर देहात के 100 से अधिक गांवों में बिजली बंद रही। रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गए।घरों में लगे पानी के टैंक भी खाली हो गए। शाम तक केबिल बॉक्स को ठीक किया गया, लेकिन फिर भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। एसडीओ फरीदपुर संजीव गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी फॉल्ट तलाशने में जुटे हुए हैं।