फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिविल लाइंस, सुभाषनगर और कुतुबखाना में बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट गहरा रहा है। शुक्रवार को बार-बार ट्रिपिंग और कटौती से पचास हजार लोगों को पसीना बहाना पड़ा। सिविल लाइंस में तीन घंटे और कुतुबखाना में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली के साथ पानी के लिए भी संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कुतुबखाना के आलमगिरीगंज व मोती पार्क में सुबह 11.30 से शाम 4.00 बजे तक आपूर्ति नहीं दी गई। अभियंताओं का दावा है कि स्मार्ट सिटी परियोजना और कुतुबखाना पुल के निर्माण की वजह से शटडाउन दिया गया था। उपभोक्ताओं की ओर से सुभाषनगर, जगतपुर, परसाखेड़ा, किला, हरुनगला क्षेत्र के कई फीडरों पर कई बार ट्रिपिंग होने की जानकारी दी गई। अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल का दावा है कि 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। लोकल फाॅल्ट होने पर शटडाउन देकर उसे ठीक कराया जाता है। आमतौर पर पूरी बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें