पेड़ों की छंटाई समेत 11 केबी लाइनों की मरम्मत के काम होंगे
बरेली। शहर के तीन उपकेंद्रों से बृहस्पतिवार को छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इस दौरान बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई और 11 केवी लाइनों की मरम्मत के काम किए जाएंगे।
सिविल लाइंस तृतीय बिजली उपकेंद्र के 11 केवी कालीबाड़ी फीडर पर नगर निकाय योजना के तहत काम कराए जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 से दोपहर बाद चार बजे तक कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, फालतूनगंज, सिकलापुर इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। दुर्गानगर बिजली उपकेंद्र के 11 केवी संजय नगर फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत केबल डालने का काम किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से चार बजे तक तुलाशेरपुर, लक्ष्मीनगर, सैनिक कॉलोनी गली नंबर नौ व 10 और बजरंग ढाबा इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा कुतुबखाना उपकेंद्र से सुबह आठ से 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई का काम किया जाना है। संवाद