फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवीए ब्रेकडाउन होने से आठ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में मंगलवार की रात तीन बजे बारिश शुरू होने के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 33 केवीए ब्रेकडाउन होने से आधे शहर के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। तो वहीं शाहपुरा कोठी फीडर की लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से पांच मोहल्लों हिदायतनगर, प्यारेपुर, नौरंगाबाद, शाहपुरा कोठी, कलेक्ट्रेट की बत्ती गुल हो गई। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। बारिश में बिजली व्यवस्था के लड़खड़ाने का सिलसिला जारी है, जिसके स्थायी समाधान के लिए विभाग ने कोई प्रयास नहीं किए हैं। इससे अघोषित कटौती झेल रहे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक उपभोक्ता ने बताया कि बिजली अधिकारी फोन करने पर जल्द फोन नहीं उठाते है, जब फोन उठता है तो वह बारिश की वजह से बिजली काटे जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जेई अमरदीप सिंह ने बताया कि बारिश होते रहने से काम कराने में दिक्कतें आईं, जिससे बिजली सप्लाई बहाल करने में थोड़ी देर जरूर हुई। शाम चार बजे तक सभी मोहल्लों की बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें