फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट : सिर में चोट लगने से हुई युवक की मौत

Sat, 20 Jun 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मोहल्ला फर्रखपुर निवासी सारिफ (35) की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। सारिफ का शव मोहल्ले में मरघट के पास शुक्रवार को मिला था। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव उठाकर घर ले गए। मायके में रह रहीं सारिफ की पत्नी गुड़िया उर्फ नरगिस मोहल्लेवालों की सूचना पर ससुराल पहुंच गईं और शव को दफनाने से रुकवा दिया। उन्होंने ससुरालवालों पर पति को जान से मारने का आरोप लगाया। उन्होंने ईंट से कुचलकर हत्या करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। हालांकि युवक के परिजन छत से गिरने से मौत होना बता रहे हैं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है कि मौत हादसे से हुई है या हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें