फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कंपनी का कब्जा

Sat, 30 Jan 2016 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा चौकी से कुछ दूरी पर नदौसी क्षेत्र में हाईवे की सरकारी 16 बीघा जमीन पर कावेरी एक्वा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कब्जे का आरोप पार्षद की ओर से लगाया गया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 17 के पार्षद सुखदीश कश्यप ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है यह नगर निगम के अधिकारियों और मेयर की जानकारी में भी है। सुखदीश ने बताया कि कंपनी की फैक्ट्री क्षेत्र में है लेकिन सरकारी 16 बीघा जमीन जिसकी मौजूदा समय में कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपये है उस पर कब्जा कर लिया गया है। सड़क बनवाई गई है और गेट लगा लिए गए हैं। पार्षद ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें इसकी जानकारी हुई तो कंपनी के मालिक ने नगर आयुक्त का आदेश होने की बात बताई। मामले की शिकायत पार्षद ने नगर आयुक्त से की तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है, वहीं मेयर डॉ. आईएस तोमर से हुई बातचीत में जमीन कंपनी को देने के लिए उन्होंने ऊपर से आदेश का हवाला दिया है। पार्षद का कहना है कि मामले में नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें