फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पोर्टल बंद, स्नातक में हुए एक लाख पंजीकरण

Mon, 01 Jul 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पोर्टल बुधवार शाम बंद हो गया। एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद भी कई कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष आवेदन नहीं आ सके हैं। ऐसे में तिथि बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नौ जून तक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण किया जाना था। कॉलेजों में सीटें खाली रहने के कारण आवेदन की तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। इसके बाद भी सीटों के बराबर आवेदन नहीं आ सके। विवि के मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडे के अनुसार विगत वर्ष तकरीबन एक लाख आवेदन हुए थे। इस बार एक लाख दो हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
रविवार आवेदन का अंतिम दिवस था। सीटें खाली रहने से आवेदन की तिथि बढ़ने की संभावना है। हालांकि विवि ने आधिकारिक सूचना नहीं जारी की हैै। कई कॉलेजों के पाठ्यक्रम में सीटों के समान तक आवेदन नहीं आए हैं। विवि से संबद्ध कॉलेजों में बरेली कॉलेज में बीए में 1840 सीटों के सापेक्ष सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। इसके अतिरिक्त वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय, कन्या भूड़ महाविद्यालय में भी सीटों के सापेक्ष आवेदन नहीं आ सके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों का रुझान व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की ओर बढ़ रहा है। इससे उन्हें रोजगारपरक शिक्षा मिलती है। कॉलेज स्तर से एनईपी से आच्छादित स्नातक पाठ्यक्रम के प्रति जागरूकता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें