बरेली। नगर निगम की टीम ने डेलापीर, श्यामगंज पुल के नीचे पॉलिथीन विरोधी अभियान चलाया। अभियान की भनक लगते ही व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। अभियान के दौरान कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त की गई। टेंपो से लाए जा रहे पचास किलो थर्माकोल उत्पाद जब्त किए। इस पर दस हजार का जुर्माना लगाया। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि अभियान चलाकर पॉलिथीन और थर्माकोल के उत्पाद जब्त किए गए। अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि पॉलिथीन को उपयोग न करें।