फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला-कुतुबखाना में प्रदूषण, रामपुर बाग की हवा सबसे बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ. शालिनी सक्सेना व शोधार्थी रितिका दीक्षित ने दो साल तक शहर के अलग-अलग इलाकों की वायु गुणवत्ता पर अध्ययन किया। एटॉमिक एब्जॉर्प्शन स्पेक्ट्रोफोटोमीटर (एएएस) के जरिये आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें रामपुर बाग की वायु गुणवत्ता बेहतर मिली, जबकि कुतुबखाना व किला इलाकों में प्रदूषण अधिक मिला। डॉ. शालिनी ने बताया कि कुतुबखाना, राजेंद्रनगर, रामपुर बाग और किला क्षेत्रों से नमूने लेकन उनका विश्लेषण किया गया। कुतुबखाना और किला में यातायात व व्यावसायिक गतिविधियों के कारण प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक पाया गया। राजेंद्रनगर के आवासीय क्षेत्र में प्रदूषण मध्यम तो रामपुर बाग में हरियाली की वजह से सबसे कम मिला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें