फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर धरने की तैयारी लेकिन तौकीर कुछ बोल नहीं रहे

विज्ञापन
यहीं प्रस्तावित है तौकीर की धरना। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में इस्लामिया ग्राउंड में सोमवार को धरने के लिए आईएमसी ने फिर तैयारी कर ली है लेकिन मौलाना तौकीर रजा समेत कोई भी इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आईएमसी के लोगों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने धरने को लेकर न तो हामी भरी और न ही मना किया। हालांकि रविवार को पूरे दिन इस्लामिया ग्राउंड में टैंट लगाने का काम जारी रहा। कहा जा रहा है कि इस धरने में आईएमसी के साथ ही भीम आर्मी, दरगाह से जुड़े लोग और विभिन्न संगठन भी शामिल रहेंगे। मगर प्रशासन और पुलिस से इसकी अनुमति नहीं ली गई है। बता दें कि इससे पहले भी आईएमसी दो बार धरने का एलान कर चुकी है, जिसे ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। धरने की पुष्टि के लिए एसएसपी और सीओ सिटी को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल का कहना है कि धरने की कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें