फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व मंत्री ने भाजपा की सभा पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मैथोडिस्ट इंटर कालेज, मिशन कंपाउंड में रविवार को जन जागरण सभा द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बुलाई गई सभा को सपा के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे अताउर रहमान ने भाजपा का हथकंडा बताया। कहा कि प्रशासन की मदद से मौके पर बड़ी भीड़ जुटाई गई। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया जो धारा 144 का खुला उल्लंघन है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी जैसे मुद्दों को सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए सामने रख रही है। देश इस वक्त बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, अर्थव्यवस्था की बदतर होती स्थिति के दौर से गुजर रहा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। पर इन मुद्दोें से भाजपा आम लोगों का ध्यान भटका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें