बरेली। गुजारा भत्ता मामले में फरहत नकवी के पति रेहान हैदर ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में अर्जी देकर कुछ कागजात दाखिल करने की अनुमति मांगी। फरहत नकवी ने इस पर कड़ी आपत्ति की। उन्होंने कहा कि मामला बहस के लिए नियत है, इसलिए अब कोई कागजात दाखिल नहीं किए जा सकते। मगर कोर्ट ने पांच रुपये बतौर हर्जाना देने पर रेहान हैदर को कागजात दाखिल करने की अनुमति दे दी। अब इस मामले में सात जनवरी को सुनवाई होगी।