फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पोस्टर पर भी बंट गए सपाई, जिलाध्यक्ष का फोटो गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी में पिछले दिनों जिला अध्यक्ष को लेकर मची उठापटक की टीस अब तक नेताओं और कार्यकर्ताओं में बनी हुई है। यही वजह है कि अगम मौर्य को यहां जिलाध्यक्ष बनाने के बाद से पार्टी के बड़े नेता उनसे और पार्टी कार्यालय से दूरियां बनाए हुए हैं। अब एक नया मामला सामने आया है। शिवचरन कश्यप ने सोमवार को क्रिसमस का पोस्टर छपवाकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया। इसमें स्थानीय बड़े नेताओं की फोटो तो लगाई गई लेकिन जिलाध्यक्ष अगम मौर्य गायब हैं। इसको लेकर सपा में खूब चर्चा हो रही है। पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध पर तमाम बड़े नेता जिलाध्यक्ष के साथ नजर नहीं आए थे। इस पर पार्टी प्रवक्ता मयंक शुक्ला का कहना है कि यह सामान्य बात बताया। शिवचरन कश्यप ने जहां से पोस्टर बनवाने को कहा, उसके पास पुराने पोस्टर की कापी थी। इसमें जिलाध्यक्ष नहीं थे, तभी ऐसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें