फोटो - इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेक्चर पर बिछाई गई चादरें और गेट पर रखे गमलें।
बदला-बदला दिखा जिला अस्पताल.. चौके लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्रमुख सचिव के आने की संभावना से जिला अस्पताल का कायापलट हो गया। सभी डॉक्टर ड्यूटी पर पहुंचे। धूल भरी खिड़कियों पर सफ ाई के बाद नए पर्दे नजर आए तो मरीज के पास फटे-पुराने कंबलों की जगह नए कंबल और चादरें दिखाई दीं। वार्ड और शौचालयों को भी चमकाकर दवाएं छिड़क दी गईं। दवा काउंटर, अस्पताल का एक्सरे रूम में स्टाफ चौकस दिखा। ओपीडी का समय दोपहर दो बजे तक का है मगर आमतौर पर 1.45 बजे ही ज्यादातर डॉक्टर ओपीडी छोड़ देते थे लेकिन गुरुवार दोपकर तक डॉक्टर ओपीडी में बैठे दिखाई दिए। सामने सड़क की दूसरी ओर बने टीबी अस्पताल और बर्न वार्ड में भी गंदगी का अंबार गायब हो गया था। बेडों पर चादर बदली हुई थीं। अस्पताल परिसर में ई-रिक्शा और टेंपो के घुसने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी।