बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को बरेली में होंगे। रामपुर में एक शादी समारोह में जाने के दौरान दोपहर दो बजे सीबीगंज में परसाखेड़ा चौकी के पास कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ. रविंद्र यादव के अनुसार यहां क बरातघर में वह मीडिया से भी बात करेंगे।